गुरुवार, 25 अगस्त 2011

ज्वालामुखी

अब न कोई राह सूझती है,
न कोई रह्बर दिख रहा!
कहने की न हो हिम्मत,
फ़िर भी इबारत लिख रहा!!
कल तक भ्रष्टाचार मिटाने वाला,
शेर की खाल मे भेडिया दिख रहा !!अब न कोई.............
संसद और संविधान की आड मे,
हर कोई इधर -उधर छिप रहा !! अब न कोई.............
अब तो हमे अपनी राह बनानी है,
नौजवां कितना बेसब्र दिख रहा !! अब न कोई.............
ज्वालामुखी न कोई फ़ट पडे,
बोधिसत्व ये इबारत लिख रहा !!अब न कोई.............
बोधिसत्व कस्तूरिया २०२ नीरव निकुन्ज सिकन्दरा आगरा २८२००७

मंगलवार, 16 अगस्त 2011

चन्द आशार





कुछ तो मौसम की रवानगी थी,

कुछ आपकी बातों की दीवानगी थी!

वरना हम यूं ही शायर न बन जाते,

वो तो जोशे-जवानी की मर्दानगी थी!!





हम तो राहे गर्दिश मे अकेले ही चले थे,

पता नही कौन-किस मोड पर साथ हो लिया?

और धीरे धीरे कारर्वाँ बनता चला गया!



मौहब्बत के मानिंद कोई शै नही ,

काश एक बार करके तो देखी होती!

नफ़रत से भी ज़्यादा दीवानगी है इसमे,

दिलो-जाँ निसार कर भी आँख नम नही होती!





तेरे हुस्न की रानाईयाँ

मेरे इश्क की रुस्वाईयाँ,

गर कभी थम भी जायें तो,

किसी ज़लज़ले का अह्सास होता है !



बोधिसत्व कस्तूरिया २०२ नीरव निकुन्ज सिकन्दरा आगरा २८००७